Wednesday , 14 October 2026

कुंडा में एएसपी की जनसुनवाई, फरियादियों तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कुंडा में एएसपी की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

 

प्रतापगढ़। अपनी शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय कुंडा पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने गंभीरता से सुना। उन्होंने एक-एक फरियादी से उसकी समस्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस भी मौजूद रहे। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा। एएसपी ने प्रत्येक मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

एएसपी पश्चिमी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण किया जाए तथा मामलों की लगातार निगरानी भी की जाए।

 

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन का पुलिस पर विश्वास कायम रखना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनकर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एएसपी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की ओर से दिए गए इस भरोसे के बाद फरियादियों में समस्याओं के समाधान को लेकर संतोष नजर आया।

 

अभिषेक सिंह

पुलिस मुखबिर न्यूज, ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …