तीन चिराग बुझने से रो पड़ा सिसवा, धीरु भैया बोले— पूरा क्षेत्र परिवारों के साथ खड़ा है
तीन मासूमों की मौत पर धीरु भैया ने जताया गहरा शोक, बोले— “सिसवा ने अपने तीन लाल खो दिए”
सिसवा बाजार (महराजगंज)। नगर पंचायत सिसवा बाजार स्थित निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह पूरे सिसवा क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना है। आज सिसवा ने अपने तीन लाल खो दिए हैं। ईश्वर की इच्छा के आगे किसी का वश नहीं चलता, लेकिन इस हादसे ने तीन माताओं की गोद हमेशा के लिए सूनी कर दी है।
धीरु भैया ने भगवान से दिवंगत मासूमों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को तालाब, नदी और अन्य गहरे जलाशयों के आसपास अकेले न जाने दें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
PM News 18 Hindi News Website
