Saturday , 29 August 2026

सावन मेले में लापरवाही पड़ सकती है भारी!

सावन मेले में लापरवाही पड़ सकती है भारी!

इटहिया शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात पुलिस की बड़ी अपील

ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप व अन्य वाहनों से सफर करने वालों को किया जा रहा जागरूक, नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की सलाह

 

महराजगंज। श्रावण मास में इटहिया शिव मंदिर मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप तथा अन्य वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

यातायात पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वाहन की छत या ढाला पर बैठकर यात्रा न करें, ट्रॉली का गेट हमेशा बंद रखें तथा किसी भी व्यक्ति को वाहन की छत पर बैठाकर सफर न कराएं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

संयमित गति, सुरक्षित सफर

 

यातायात पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और संयमित गति से वाहन चलाकर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षित यात्रा ही सच्ची शिव भक्ति है, इसलिए नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …