Sunday , 2 August 2026

निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की मौत, मीराबाई नगर में पसरा मातम

निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की मौत, मीराबाई नगर में पसरा मातम

महराजगंज/कोठीभार। थाना कोठीभार क्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड संख्या-25 स्थित पोखरा टोला में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए थे बच्चे 

जानकारी के अनुसार, पोखरा टोला निवासी चार बच्चे—राजबीर (13 वर्ष) पुत्र उमेश यादव, नीतीश यादव (14 वर्ष) पुत्र रमेश यादव, रोहन (13 वर्ष) पुत्र रामलखन तथा कृष्णा रौनियार (15 वर्ष) पुत्र कबूतर रौनियार—दोपहर में गांव के निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान नीतीश, रोहन और कृष्णा अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तीनों साथियों को डूबता देख राजबीर घबरा गया और दौड़कर घर पहुंचा। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला गया

सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखाई दी।

असुरक्षित जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर निर्माणाधीन एवं असुरक्षित जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

श्रावण से पहले हाई अलर्ट: पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे डीआईजी और एसपी

श्रावण से पहले हाई अलर्ट: पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे डीआईजी और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का …