एक पेड़ मां के नाम: प्रकृति, मातृत्व और भविष्य के प्रति हमारा संकल्प-धीरेंद्र प्रताप सिह
एक पेड़ मां के नाम- केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शुद्ध वातावरण, छाया, फल, औषधियां और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए हर व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
बढ़ता प्रदूषण, घटते वन
उन्होंने कहा कि आज बढ़ता प्रदूषण, घटते वन, जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ता तापमान मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरियाली से वंचित होना पड़ेगा। इसलिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।
प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से समाज को यह प्रेरणा दी जा रही है कि हर व्यक्ति अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाए। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश देता है।
आइए हम सकल्प लें प्रत्येक पौधे की रक्षा भी करेंगे
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपना सामाजिक दायित्व समझे।
उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में क्षेत्र हरा-भरा होगा, प्रदूषण कम होगा और प्राकृतिक संतुलन मजबूत होगा।
उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की रक्षा भी करेंगे। यही प्रकृति के प्रति सच्ची सेवा, मां के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।
PM News 18 Hindi News Website

