Saturday , 29 August 2026

Walking tour: अमवां भैंसी गांव का लाल नेपाल की ओर पैदल रवाना: प्रकृति और समाज को जोड़ने का लिया संकल्प

Walking tour: अमवां भैंसी गांव का लाल नेपाल की ओर पैदल रवाना: प्रकृति और समाज को जोड़ने का लिया संकल्प

क्षेत्र पंचायत सदस्य बैजनाथ के साथ उमड़ा जनसमर्थन, युवाओं के हौसले बुलंद

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसी गांव के युवा विपुल वर्मा ने समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से पड़ोसी देश नेपाल की पैदल यात्रा का संकल्प लेकर मंगलवार को अपने गांव से प्रस्थान किया।

उनकी इस अनोखी पहल को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समाज को प्रकृति के महत्व से जोड़ने का प्रयास

विपुल वर्मा ने बताया कि उनकी यह यात्रा केवल एक व्यक्तिगत साहसिक कदम नहीं है, बल्कि समाज को प्रकृति के महत्व से जोड़ने का प्रयास भी है।

उन्होंने कहा कि नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, हिमालय की तलहटी और नारायणी नदी की कल-कल बहती धारा जैसे अद्भुत दृश्यों को लोगों तक पहुंचाकर प्रकृति संरक्षण और सकारात्मक सोच का संदेश देना उनका उद्देश्य है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य शानदार पहल 

पैदल यात्रा पर निकलते समय गांव और क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बैजनाथ जी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शिकारपुर चौराहे पर पहुंचे और विपुल वर्मा की अगुवाई करते हुए उन्हें विदा किया।

समाज के लिए प्रेरणादायक

सभी ने उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विपुल वर्मा का यह साहसिक कदम युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

यह प्रयास समाज में नई सोच है 

वहीं गांव के बुजुर्गों ने भी इस यात्रा को सराहते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में नई सोच और जागरूकता पैदा करते हैं।

विपुल वर्मा की इस अनोखी पैदल यात्रा को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …