बिहार के फतुहा में निर्माणाधीन पुल का पिलर टेढ़ा, इंजीनियरों का ‘देसी जुगाड़’ देख लोग हैरान
फतुहा पटना बिहार। जिले के फतुहा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गोविंदपुर से सम्मसपुर को फतुहा बाजार से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल का एक पिलर (पाया) निर्माण के दौरान ही टेढ़ा हो गया है।
Corruption: इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है।
प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल
जानकारी के अनुसार, यह पुल क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे गोविंदपुर और सम्मसपुर के लोगों को फतुहा बाजार तक सीधी और सुगम आवाजाही मिलनी थी।
लेकिन निर्माण कार्य के दौरान Corruption: पिलर के झुक जाने से पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि टेढ़े पिलर को तकनीकी मानकों के अनुसार सुधारने के बजाय इंजीनियर और ठेकेदार कथित तौर पर ‘देसी जुगाड़’ के सहारे उसे सीधा करने की कोशिश कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भारी-भरकम पिलर को रस्सियों और मशीनों की मदद से खींचकर संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है।
आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्माण के शुरुआती चरण में ही इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है, Corruption: पुल की मजबूती और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठना लाज़िमी है। लोगों ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि समय रहते तकनीकी जांच और उचित सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में यह पुल आम जनता के लिए खतरा साबित हो सकता है।
इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही प्रशासन या विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।
PM News 18 Hindi News Website
