Wednesday , 14 October 2026

Champion: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली दूसरी हार

 

Champion: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली दूसरी हार

Champion न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली दूसरी हार के बाद भी  भारतीय टीम ने  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की सबसे बड़ी प्रबल दावेदार थी

और फैंस को उम्मीद थी कि कीवी टीम को हराकर भारत टेबल में अपनी जगह पुख्ता कर लेगा।

लेकिन लगातार दो मैचों में मिली हार के साथ भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है,

भारत की हार से डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ सभी के लिए खुल गई है।

इससे ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड टीमों को अगले साल डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए

क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 70

अंक प्रतिशत (पीसीटी) के साथ की थी लेकिन लगातार दो मुकाबलों में मिली हार के साथ

भारत के अंक प्रतिशत 62.82 ही रह गए हैं। रोहित शर्मा की टीम अब दूसरे स्थान पर काबिज

ऑस्ट्रेलिया (62.50) से सिर्फ 0.32 अंक आगे है। इसके परिणामस्वरूप रोहित शर्मा की टीम

अब दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया (62.50) से सिर्फ 0.32 अंक आगे है।

 फाइनल की रेस में ये टीमें

भारत को अगले कुछ महीने में 6 टेस्ट मैच खेलने हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच

और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

विश्व टेस्ट Champion के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को 6 में से 4 मैच जीतने जरूरी है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 5 और श्रीलंका दौरे पर दो मैच खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में जगह सात में से 4 मैच जीतने हैं।

दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं

, अफ्रीका के पांच मैच बचे हैं और उनमें से उन्हें चार जीतने जरूरी हैं।

न्यूजीलैंड को अपने अंतिम चारों मैच जीतने हैं, जबकि श्रीलंका की टीम को 4 में से तीन जीतने में कामयाब

होती है तो वह फाइनल की दावेदार बन सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Maza : विद्या के फिल्म भूलभुलैया 3 – 2024 हो रही धमाकेदार बुकिंग 

Maza : विद्या के फिल्म भूलभुलैया 3 – 2024 हो रही धमाकेदार बुकिंग  Maza : …