Monday , 31 August 2026

सड़क पार कर रहे युवक को ठोकर मारी, वाहन छोड़ फरार हो गए चालक

सड़क पार कर रहे युवक को ठोकर मारी, वाहन छोड़ फरार हो गए चालक

Accident

नारायणपुर महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी।

हादसे में नारायणपुर निवासी हरि गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। Accident के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जाने कैसे हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरि गुप्ता सड़क किनारे से गुजर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आए वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे फरार चालक तक पहुंचा जा सके।

तेज रफ्तार पर कैसे लगे अकुश

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर अक्सर वाहनों की तेज रफ्तार देखी जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Accident. फिलहाल घायल हरि गुप्ता का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पूरा मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है।

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …