गोरखपुर में दांतों की सेहत का महाकुंभ,17 से 22 फरवरी तक फ्री डेंटल चेकअप कैंप
आधुनिक इलाज का सुनहरा मौका
अर्जुन पटेल की रिपोर्ट
पीएम न्यूज़ 24/7 | गोरखपुर
गोरखपुर। शहरवासियों के लिए दांतों की बेहतर देखभाल का सुनहरा अवसर सामने आया है। शाहपुर कॉलोनी स्थित कम्प्लीट डेंटल केयर में 17 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर camp में फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य आमजन को दांतों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
दांतों की संपूर्ण जांच
क्लिनिक संचालक एवं वरिष्ठ प्रोस्थोडॉन्टिस्ट व इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ पटेल ने बताया कि camp के दौरान दांतों की संपूर्ण जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी निःशुल्क दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अक्सर लोग दांतों की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती हैं।
समय पर जांच और सही परामर्श से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
स्वस्थ दांत, खुशहाल मुस्कान
camp में डेंटल इम्प्लांट, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT), स्केलिंग, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार (ऑर्थो ब्रेसेस), पायरिया का इलाज, दांतों में मसाला भरना, क्राउन-ब्रिज लगाना तथा दांत निकालने और लगाने जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ देखरेख में मरीजों को बेहतर सेवा देने की पूरी तैयारी की गई है।
यह शिविर कम्प्लीट डेंटल केयर, मकान नंबर 568-बी, शाहपुर कॉलोनी, नियर पानी की टंकी, गीता वाटिका रोड, गोरखपुर में आयोजित होगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का लाभ उठाने और अपने दांतों की सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की है।
स्वस्थ दांत, खुशहाल मुस्कान — अब गोरखपुर में आसान!
PM News 18 Hindi News Website
