Wednesday , 14 October 2026

Traffic: ऑपरेशन कार-ओ-बार ब्रेथ एनालाइजर से शराबी चालकों की धरपकड़, कई पर कार्रवाई

Traffic: ऑपरेशन कार-ओ-बार ब्रेथ एनालाइजर से शराबी चालकों की धरपकड़, कई पर कार्रवाई

Traffic:महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन कार-ओ-बार” अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चला सघन चेकिंग अभियान

इस दौरान यातायात पुलिस टीम एवं चौकी प्रभारी पकड़ी के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाते हुए ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे कई चालकों की पहचान की गई।

दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालान एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

लोगों को दी गई नसीहत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए “ऑपरेशन कार-ओ-बार” के तहत लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

Traffic हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग घर से …