Saturday , 29 August 2026

बेटियों की शादी में संस्था करेगी 10 लाख की मदद

बेटियों की शादी में संस्था करेगी 10 लाख की मदद

FRCT:बेटियों की शादी एवं आकस्मिक निधन में विगत 11 माह में 1.5 करोड़ मदद करने वाली फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम इस माह जिले की 4 बेटियों के पिता का सहारा बनेगी। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किया गया।

जिलाध्यक्ष की बात

जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस माह बृजमनगंज ब्लॉक में वर्डपुर के रामप्रीत की पुत्री कोमल गोंड, पनियरा ब्लॉक में नेवास पोखर के राजेश्वर यादव की पुत्री अंजली यादव।

निचलौल ब्लॉक के गङौरा बाजार के श्री कृष्ण की पुत्री खुश्बू विश्वकर्मा और धानी ब्लॉक में भेड़ियापार के अजय त्रिपाठी की पुत्री मनीषा त्रिपाठी की शादी में सभी सदस्य 50- 50 रुपये भेज कर प्रत्येक परिवार को 2.5 लाख मदद करेंगे।

महराजगंज जनपद से अब तक 13384 लोग जुड़ चुके हैं

FRCT:संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) प्रदेश का पहला ऐसा टीम जो आपकी सहकारिता से सदस्यों की बेटी की शादी इतना बड़ा आर्थिक मदद करता है।

सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह एवं चरन सिंह कंवर द्वारा बताया गया कि अब तक हमारी टीम बेटियों की शादी में लगभग 71 लाख रुपये की मदद कर चुकी है ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील वर्मा,शिवेंद्र कुमार, रंजीत चौधरी, मो0 आजाद,दीपक जायसवाल, चंदन गुप्ता,अंबरीश भारती, धर्मेंद्र गौतम,संजय श्रीवास्तव, कन्हैया लाल, सुभाष चंद्र यादव, सनत त्रिपाठी, डॉ दीपक जायसवाल, डॉ चन्द्रशेखर और देव नारायण आदि उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …