Sunday , 30 August 2026

Crime:बीबी की हत्या कर फरार शौहर का फंदे से लटका मिला शव , गांव में सनसनी

Crime:बीबी की हत्या कर फरार शौहर का फंदे से लटका मिला शव , गांव में सनसनी

एक दिन पहले कुल्हाड़ी से पत्नी की कर दी थी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज । थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा सौराहा खास में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी शौहर का शव शुक्रवार को उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। एक दिन के भीतर हुई दो-दो घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार शौहर और बीबी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते एक दिन पूर्व आरोपी मुर्तुजा ने अपनी पत्नी नाजमा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। उस समय नाजमा अपने मायके से सामान लेने ससुराल आई हुई थी।

बीबी के उपर कुल्हाड़ी के प्रहार

कुल्हाड़ी के प्रहार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नाजमा के मायके पक्ष के कुछ लोग बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौराहा गांव पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा बंद देखा।

Crime शक होने पर दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि मुर्तुजा का शव पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटक रहा है।

यह दृश्य देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सीओ ने किया घटना स्थल का निरीक्षण 

सूचना मिलने पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय महराजगंज भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक ही परिवार में एक दिन के भीतर हुई दो-दो घटनाओं से पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …