Tuesday , 14 July 2026

डीजल–पेट्रोल और एलपीजी की जमाखोरी पर सख्ती, प्रशासन ने दी चेतावनी

डीजल–पेट्रोल और एलपीजी की जमाखोरी पर सख्ती, प्रशासन ने दी चेतावनी

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक, सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

महराजगंज। जनपद में डीजल–पेट्रोल और एलपीजी गैस की निर्बाध और सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक Meeting की।

कालाबाजारी पर कार्यवाही होगी 

Meeting में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में डीजल–पेट्रोल की बिक्री भंडारण के उद्देश्य से नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे उपभोक्ताओं को केवल आवश्यकता के अनुरूप ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराएं तथा किसी प्रकार की जमाखोरी या अनावश्यक बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गैस एजेंसियों को निर्देश

इसके साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति केवल ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर की जाए और उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Meeting में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनपद में डीजल–पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है।

इसलिए आमजन किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन व गैस की खरीद करें।

कालाबाजारी पर रोक

प्रशासन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी आवश्यक वस्तुएं आम जनता को सहज और सुगम तरीके से उपलब्ध हों।

इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है और यदि कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से डीजल–पेट्रोल और गैस का संग्रह न करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर और आसानी से आवश्यक संसाधन मिल सकें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …