Accident:मोटरसाइकिल की तेज टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल, चालक फरार
नंदना काली मंदिर के पास हुआ हादसा, घायल युवती जिला अस्पताल में भर्ती; पिता ने थाने में दी तहरीर
महराजगंज । जनपद के थाना घुघली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
अफरा तफरी का माहौल बना
Accident के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर और सीने में गंभीर चोटों का उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एडवोकेट परदेसी विशार्या की पुत्री मंगलम विशार्या 13 मार्च 2026 को करीब तीन बजे दिन में घरेलू सामान की खरीदारी कर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से रजवाल चौराहे से घर वापस लौट रही थी।
युवती की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नंदना काली मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची, तभी पीछे से लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से आते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती सड़क पर गिर पड़ी और उसके दाहिने पैर व छाती में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आरोप है कि बाइक सवार विपुल गौतम पुत्र संतोष गौतम निवासी ग्राम परसा गिदही तथा योगेश पुत्र सतई निवासी नंदना टोला कंचनपुर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए।
क्या कह रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस मामले में पीड़ित पिता एडवोकेट परदेसी विशार्या ने थाना घुघली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
PM News 18 Hindi News Website
