Saturday , 29 August 2026

गैस कालाबाजारी पर जिलाधिकारी सख्त, कंट्रोल रूम स्थापित – शिकायत पर होगी तत्काल कार्रवाई

गैस कालाबाजारी पर जिलाधिकारी सख्त, कंट्रोल रूम स्थापित – शिकायत पर होगी तत्काल कार्रवाई

गैस कालाबाजारी पर डीएम का शिकंजा, कंट्रोल रूम नंबर जारी – शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, गैस वितरण पर प्रशासन की कड़ी नजर

गैस को लेकर हड़कंप के बीच प्रशासन अलर्ट, चारों तहसीलों में छापेमारी के आदेश

महराजगंज। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस की कालाबाजारी blackmarketing व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाए हैं।

इसके तहत गैस वितरण से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर जारी

कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8423675896 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल को बनाया गया है, जबकि एसडीएम विजय यादव सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कंट्रोल रूम के कार्यों की निगरानी करेंगे।

जिलाधिकारी ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की कालाबाजारी blackmarketing और अवैध भंडारण पर सख्त नजर रखें।

गैस एजेंसियों पर निगरानी तेज 

यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों पर सामान्य वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

इसके लिए चारों तहसीलों में प्रवर्तन दल गठित किए गए हैं, जो औचक छापेमारी कर स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जांच करेंगे।

किसको मिली जिम्मेदारियां

इस अभियान में राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, तेल कंपनियों के नोडल अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम भी सक्रिय रहेगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित हो रहे मैसेज व वीडियो पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

गैस सिलेंडर के वितरण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए गैस ढुलाई करने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

क्या बोले डीएम महराजगंज

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है और पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था लागू की गई है।

उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के जरिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें और गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

जिले में कट्रोल से होगी निगरानी 

आकड़ों के अनुसार जनपद में 13 मार्च 2026 को 9663 घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग हुई, जबकि विगत दिवस यह संख्या 11163 थी।

13 मार्च 2025 को जनपद में 15343 सिलेंडरों का स्टॉक था, जिसके मुकाबले 13 मार्च 2026 को 9761 सिलेंडरों की बिक्री हुई।

14 मार्च 2026 को घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक 5582 बताया गया है और वितरण सुचारु रूप से जारी है।

जनपद में फिलहाल आईओसीएल की 18, बीपीसीएल की 9 और एचपीसीएल की 20 गैस एजेंसियों के माध्यम से एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …