Saturday , 29 August 2026

SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, अधिवक्ता विनय पांडेय ने CM से की FIR की मांग

SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, अधिवक्ता विनय पांडेय ने CM से की FIR की मांग

प्रश्नपत्र के एक शब्द पर उठी आपत्ति, कार्रवाई की मांग

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द के कथित अपमानजनक प्रयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। CmYogi

जनपद महराजगंज के इंदिरानगर निवासी अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार पांडेय ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने अपने पत्र में बताया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित SI भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र में “अवसर के अनुसार बदलने वाला” वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने का प्रश्न पूछा गया था।

आरोप है कि इस प्रश्न के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द को शामिल किया गया, जिसे उन्होंने अनुचित और अपमानजनक abusive बताया।

उन्होंने कहा कि ‘पंडित’ शब्द विद्वता और सम्मान का प्रतीक है। इसे ‘अवसरवादी’ जैसे अर्थ में प्रस्तुत करना न केवल भाषाई त्रुटि है, बल्कि एक पूरे वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है।

विनय कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल, संबंधित अधिकारियों और प्रिंटिंग एजेंसी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कराई जाए।

उन्होंने कहा है कि उनके साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और विवादित प्रश्न को परीक्षा से हटाकर अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए।

उन्होंने अपने पत्र के साथ विवादित प्रश्न की छायाप्रति भी संलग्न करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अभ्यर्थियों में भी इसे लेकर असंतोष देखा जा रहा है। abusive

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …