Tuesday , 14 July 2026

भूसा मशीन बनी आग का कारण, देखते ही देखते राख हुई गेहूं की फसल—मचा हड़कंप

भूसा मशीन बनी आग का कारण, देखते ही देखते राख हुई गेहूं की फसल—मचा हड़कंप

महराजगंज । havoc of fire जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर दूबे एवं महदेवा दूबे के सिवान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसा मशीन से अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी कई एकड़ गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

havoc of fire प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में भूसा बनाने का कार्य चल रहा था, तभी मशीन से निकली चिंगारी ने सूखी फसल को आग पकड़वा दी।

आग लगते ही,किसानों में हड़कंप मच

तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। लोग आग बुझाने के लिए अपने स्तर से जुट गए, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

इस दौरान भूसा मशीन से जुड़ी ट्रॉली और ट्रैक्टर के टायर भी आग की चपेट में आ गए और जलकर पूरी तरह राख हो गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ चुका था।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

havoc of fire ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। गेहूं की तैयार फसल जल जाने से आर्थिक नुकसान का अनुमान लाखों रुपये में लगाया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उनकी कुछ भरपाई हो सके।

वहीं, प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …