Saturday , 28 November 2026

action: सीमा पर तस्करों की कमर तोड़ी, ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीमा पर तस्करों की कमर तोड़ी, ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज। action भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय टीम ने तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार action करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक मनीष पटेल (चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर) के नेतृत्व में पुलिस टीम—हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, प्रमोद यादव, कवि कुमार और सुनील कुमार ने

खेसरहा फार्म के पास घेराबंदी

मुखबिर की सटीक सूचना पर खेसरहा फार्म के पास घेराबंदी की। action पुलिस की मुस्तैदी देखकर तस्करों के होश उड़ गए और वे भागने की कोशिश में नाकाम रहे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुहम्मदीन पुत्र आशिक अली एवं अशोक यादव पुत्र स्व. जनार्दन यादव, निवासी ग्राम डिगहीं थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।

कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 450 शीशी अवैध नेपाली शराब और एक साइकिल बरामद की, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।

सीमा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय इस अवैध कारोबार पर पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

सख्त कार्रवाई की सराहना

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी action अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

डॉ अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही …