Saturday , 30 May 2026

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

बोतल और जरिकेन में ईंधन बिक्री पर पूरी तरह रोक, डीएम के निर्देश से मचा हड़कंप

       डीएम का सख्त निर्देश 

महराजगंज। जनपद में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और कालाबाजारी की आशंकाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर अब किसी भी पेट्रोल पंप से बोतल, डिब्बा, पिपिया अथवा जरिकेन में पेट्रोल-डीजल देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद जनपद भर के पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है।

अब केवल वाहनों में ही ईंधन

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर 24 घंटे पेट्रोल-डीजल की बिक्री जारी रखने के आदेश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट कहा कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य आम जनता को राहत देना और ईंधन की कालाबाजारी पर रोक लगाना है।

उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीजल किल्लत कही मुनाफाखोरी तो नहीं 

प्रशासन के इस फैसले को आम लोगों ने राहत भरा कदम बताया है। लोगों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल की कृत्रिम किल्लत पैदा कर कुछ लोग मुनाफाखोरी करने में जुटे थे, जिस पर अब रोक लगेगी। वहीं प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलने पाए।

जागरूक नागरिकों ने प्रशासन के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह सख्ती बनी रही तो आम जनता को राहत मिलेगी और कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …