Saturday , 1 August 2026

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, बरामदे में गमछे के फंदे से लटका मिला शव

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, बरामदे में गमछे के फंदे से लटका मिला शव

महराजगंज। जब सशुराल एक व्यक्ति का शव घर के बरामदे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बसन्तपुर राजा निवासी हीरा पुत्र सितई की पुत्री बबिता का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व जनपद लखनऊ के थाना रहिमाबाद क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी दिनेश पुत्र केकड़ैल के साथ हुआ था।

जानकारी के मुताबिक दंपति का एक आठ वर्षीय पुत्र भी है। बताया जाता है कि बबिता पिछले लगभग दो माह से अपने मायके में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि बीते 9 जून को बबिता के चाचा के लड़के का विवाह था, जिसमें शामिल होने के लिए उसका पति दिनेश भी ससुराल आया हुआ था।

जांच में जूटी पुलिस 

मिली खबर के अनुसार सोमवार की सुबह घर के सभी परिजन खेत में धान की बेहन काटने के लिए चले गए थे। इसी दौरान घर में मौजूद बच्चों ने सबसे पहले दिनेश को बरामदे में गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दिनेश का शव लटका मिला।

घटना की सूचना गांव के चौकीदार द्वारा बागापार चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक का पैर जमीन को छूता हुआ पाया गया, जबकि कमर पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दिए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

गंभीरता को देखते हुए पहुंची फोरेंसिक टीम 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस संबंध में बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गायत्री परिवार ट्रस्ट ने दिव्यांग को भेंट की व्हीलचेयर, वस्त्र व आर्थिक सहायता

मानवता की मिसाल: गायत्री परिवार ट्रस्ट ने दिव्यांग को भेंट की व्हीलचेयर, वस्त्र व आर्थिक …