हैंडपंप पर सफाई के दौरान निकलीं शराब की बोतलें, खुली पोल
बरियारपुर में गंदगी देख हरकत में आए सफाईकर्मी, सफाई अभियान के दौरान सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
महराजगंज। जिले के सिसवा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरियारपुर के बरवा डिगंबर चौराहे पर स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप के आसपास लंबे समय से पानी जमा होने और गंदगी का अंबार लगा हुआ था।
गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों ने चलाया अभियान
बताया जा रहा है कि यह स्थान स्थानीय लोगों के बैठने और राहगीरों के रुकने का प्रमुख स्थान भी है, लेकिन गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
गंदगी की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष और राजेश मौके पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया।
सार्वजनिक स्थान पर शराबियों का अड्डा
सफाई के दौरान जो नजारा सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। हैंडपंप के आसपास से शराब की दर्जनों खाली बोतलें देखनें को मिली जिससे साफ संकेत मिलता है कि सार्वजनिक स्थान को शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा था।
सफाईकर्मियों ने पूरे क्षेत्र की सफाई कर जलभराव और कूड़े-कचरे को हटाया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
PM News 18 Hindi News Website

