Saturday , 29 August 2026

चिकित्सा सेवा का स्वर्णिम सम्मान: डॉ. चक्रपाणि पांडेय हुए ‘स्वर्णिम चिकित्सक सम्मान-2026’ से अलंकृत

चिकित्सा सेवा का स्वर्णिम सम्मान: डॉ. चक्रपाणि पांडेय हुए ‘स्वर्णिम चिकित्सक सम्मान-2026’ से अलंकृत

डॉक्टर्स डे पर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और सामाजिक योगदान के लिए आईएमए ने किया सम्मानित, बधाइयों का लगा तांता

महराजगंज। चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पित कार्यों के लिए गोरखपुर के प्रख्यात फिजिशियन डॉ. चक्रपाणि पांडेय को ‘गोरखपुर स्वर्णिम चिकित्सक सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), गोरखपुर द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

जानकारी के मुताबिक यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं, मरीजों के प्रति समर्पण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त होने पर चिकित्सा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

बधाई का तांतां

डॉ. चक्रपाणि पांडेय की इस उपलब्धि पर उनके अनुज चिकित्सक डॉ. अजय पाणी पांडेय, डॉ. धरम पांडेय, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद चंद्रशेखर सिंह, डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. गौतम पांडेय, शशिकला सिंह,

गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, कांग्रेस नेता शरद कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, घुघली के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय मंत्री एवं रावत मंदिर अयोध्या के महंत बालक दास, कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार तिवारी ‘अमित गुरु’, मोहन सिंह, प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, डॉ. डी.के. पांडेय, डॉ. मृत्युंजय पांडेय एवं डॉ. ए.के. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. चक्रपाणि पांडेय की निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भावना युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणा है। उनका सम्मान पूरे चिकित्सा जगत के लिए गौरव का विषय है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …