Tuesday , 14 July 2026

स्कूली वाहनों पर चला यातायात पुलिस का सख्त अभियान

स्कूली वाहनों पर चला यातायात पुलिस का सख्त अभियान

नियम तोड़ने वालों पर 15 हजार का जुर्माना

बसों की फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र की हुई जांच, बिना हेलमेट व डीएल वाहन न चलाने की छात्रों को दी गई हिदायत

महराजगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस ने सोमवार को विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाते हुए स्कूली वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान बसों की फिटनेस, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स सहित सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का निरीक्षण किया गया।

नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सात वाहनों का चालान कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एसपी के निर्देश में चला अभियान

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात अपनी टीम के साथ नगर क्षेत्र में अभियान चलाया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

जांच के दौरान स्कूल बस संचालकों और चालकों को निर्देशित किया गया कि सभी बसों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रहें। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सभी दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

07 वाहनों का चालान

यातायात पुलिस ने बाइक से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को भी बिना ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में 07 वाहनों का चालान किया गया और कुल 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …