Wednesday , 14 October 2026

देवरिया शाखा नहर में तैरता मिला युवक का शव,

देवरिया शाखा नहर में तैरता मिला युवक का शव,

आधार कार्ड से हुई पहचान; परिजनों में मचा कोहराम

 

 घुघली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास ग्रामसभाके पीछे स्थित देवसूचना पर घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ हल्का प्रभारी संजय कुशवाहा, लक्ष्मी शंकर यादव, जय प्रकाश एस आई तथा राकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।सूचना पर घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ हल्का प्रभारी संजय कुशवाहा, लक्ष्मी शंकर यादव, जय प्रकाश एस आई तथा राकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।रिया शाखा की बड़ी नहर में मंगलवारदोपहर लगभग 12 बजे एक युवक का शव बहता हुमिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

उत्तर दिशा से बहकर आ रहे शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बीपीओ छट्ठू गौड़ को जानकारी दी।

सूचना पर घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ हल्का प्रभारी संजय कुशवाहा, लक्ष्मी शंकर यादव, जय प्रकाश एस आई तथा राकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम तथा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गजानंद निगम (40 वर्ष), पुत्र रघुनाथ निगम, निवासी ठूठीबारी के रूप में हुई।

पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र संतोष (22 वर्ष) तथा पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

पिता का शव देख बिलख उठा बेटा

पिता का शव देखते ही पुत्र संतोष बेसुध होकर बिलखने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

इस दौरान मानवता का परिचय देते हुए बीपीओ छट्ठू गौड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लगभग 200 मीटर तक शव को अपने हाथों से उठाकर वाहन तक पहुंचाने में सहयोग किया। इस संवेदनशील कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …