Thursday , 30 July 2026

बातों में उलझाकर उड़ाती थी सोने की चेन,

बातों में उलझाकर उड़ाती थी सोने की चेन

गैंगस्टर एक्ट की वांछित महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ी

 

धर्मपुर चौराहे से भिटौली पुलिस ने दबोचा, सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं को बनाती थी निशाना; गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही चेन स्नेचिंग गैंग की महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आए दिन आरोपी महिला राहगीरों, खासकर महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट पार करने की घटनाओं में लंबे समय से वांछित थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धर्मपुर चौराहे से निशा देवी पत्नी अनुप कुमार, निवासी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

थाना भिटौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रही थी। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

बातों में उलझाकर करती थी चोरी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्ता अपने साथियों के साथ सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाली महिलाओं को बातचीत के बहाने अपने विश्वास में लेती थी।

महिला को मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो जाती थी। इस संबंध में थाना भिटौली में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों में पीड़ित महिलाओं ने उसकी पहचान भी की थी।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ भिटौली सहित अन्य जनपदों में भी चोरी, चेन स्नेचिंग और संगठित अपराध से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

उसकी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई है।

भिटौली पुलिस की बड़ी सफलता

भिटौली पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …