डीआईजी का महराजगंज में एक्शन मोड
घुघली-भिटौली थानों का औचक निरीक्षण
लापरवाही पर चेतावनी, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
महराजगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ घुघली एवं भिटौली थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना समाधान दिवस में आमजन की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण पर डीआईजी का जोर
डीआईजी ने थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, भोजनालय, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंटों की प्रभावी तामील, हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी तथा महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीआईजी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के बाद घुघली और भिटौली थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से मौके पर जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया।
अपराध नियंत्रण पर डीआईजी का जोर
डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार थाना या तहसील का चक्कर न लगाना पड़े और प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, रात्रि भ्रमण, बैंक एवं बाजारों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा सोशल मीडिया की सतत निगरानी के निर्देश दिए।
साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, जनसुनवाई की गुणवत्ता और बीट पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।
थाना समाधान दिवस में एसपी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ मित्रवत एवं संवेदनशील व्यवहार कर पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण एवं थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
