Saturday , 1 August 2026

स्वच्छ भारत मिशन को लगा ग्रहण,भिसवां चौराहे का सार्वजनिक शौचालय बना बदहाली की पहचान

स्वच्छ भारत मिशन को लगा ग्रहण,भिसवां चौराहे का सार्वजनिक शौचालय बना बदहाली की पहचान

नेपाल सीमा को जोड़ने वाले व्यस्त चौराहे पर यात्रियों, खासकर महिलाओं को हो रही भारी परेशानी

महराजगंज। जनपद मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर पूर्व स्थित रूपनगर-भिसवां चौराहा (शिकारपुर), घुघली, सिसवा, जिला मुख्यालय और निचलौल होते हुए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों का महत्वपूर्ण संगम है।

प्रतिदिन हजारों राहगीर, यात्री और स्थानीय लोग इस चौराहे से होकर गुजरते हैं। यहां छोटे-बड़े व्यवसाय संचालित होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ का माहौल रहता है और सवारी वाहन भी नियमित रूप से रुकते हैं।

तमाशा देख रहे जम्मेदार,यात्री परेशान

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मांग पर यहां एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था, जिससे विशेष रूप से महिलाओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन समय के साथ यह शौचालय उपेक्षा का शिकार हो गया।

आज इसकी स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि यह स्वयं बदहाली की कहानी बयां कर रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य हर नागरिक को स्वच्छ और सम्मानजनक शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है।

सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति

नेपाल सीमा से जुड़े इस महत्वपूर्ण चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति मिशन की भावना पर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस सार्वजनिक शौचालय का शीघ्र जीर्णोद्धार और नियमित रखरखाव कराया जाए तो हजारों यात्रियों, व्यापारियों और विशेष रूप से महिलाओं को बड़ी राहत मिल सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है।

जनता का सवाल

क्या स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को भिसवां चौराहे पर फिर से नई पहचान मिलेगी, या यह सार्वजनिक शौचालय यूं ही बदहाली का शिकार बना रहेगा?

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक घंटे की बारिश ने उड़ाई बिजली व्यवस्था, 550 गांवों में रातभर अंधेरा

एक घंटे की बारिश ने उड़ाई बिजली व्यवस्था, 550 गांवों में रातभर अंधेरा उमस और …