Saturday , 1 August 2026

श्रावण से पहले हाई अलर्ट: पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे डीआईजी और एसपी

श्रावण से पहले हाई अलर्ट: पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे डीआईजी और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

महराजगंज। आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

डीआईजी एवं एसपी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके लिए नियमित गश्त, सतर्क निगरानी, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर सकें।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर 3 से 29 अगस्त तक आधार महाशिविर, नए कार्ड से …