Saturday , 29 August 2026

तिरंगे के साथ गूंजा शिकारपुर, ‘भारत माता की जय’ से देशभक्ति का जोश

तिरंगे के साथ गूंजा शिकारपुर, ‘भारत माता की जय’ से देशभक्ति का जोश

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गौड़ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में रहे मुस्तैद

 

महराजगंज संवाददाता। शासन की मंशा और प्रशासन के निर्देश के क्रम में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा यात्रा-2026’ के द्वितीय चरण के तहत शिकारपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गौड़ के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा शिकारपुर कोटही माता मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई और शिकारपुर घुघली मोड़ तक पहुंची। यात्रा में पोस्टर और बैनर के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रास्तेभर देशभक्ति के नारों और तिरंगे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलराम दुबे ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करती हैं।

यात्रा के दौरान देशभक्ति से जुड़े नारों और प्रस्तुतियों ने लोगों को आकर्षित किया। तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस चौकी शिकारपुर के सिपाही भी मौके पर डटे रहे और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश पाण्डेय, अजय पटेल, सत्यम चौबे,रामाज्ञा यादव, विनोद प्रजापति, मोती जैसवाल, शन्नी गौड़ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …