निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस
independence-day
मिठौरा।महाराजगंज। मिठौरा स्थित निर्मला इंटर कॉलेज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर टॉमसी द्वारा ध्वज फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। तत्पश्चात परेड में शामिल विभिन्न हाउस के बच्चों ने एरोबिक डांस के जरिए समा बाधा । इस दौरान विभिन्न हाउस के बच्चों ने शारीरिक व्यायाम भी किया ।
क्या बोल दिए फादर टामसी
अपने संबोधन में फादर टामसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व आसानी से नहीं मिला , यह तमाम बुद्धिजीवियों के प्रयास व बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत में संविधान के तहत कार्य करते हुए राष्ट्र को उच्च शिखर पर ले जाना है ।
विद्यालय की अध्यापिका प्रेमलता गुप्ता ने बच्चों से प्रश्नोत्तरी के जरिए स्वतंत्रता के अर्थ को समझाते हुए अपने कर्तव्यों पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें भाषण, गीत, नृत्य आदि शामिल रहा है।
विद्यालय परिवार की एक टीम
नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर रीता भारती,सिस्टर वेनेजा, सिस्टर नूतन सहित अध्यापक गौरव मणि पांडे, बृज किशोर द्विवेदी, शर्मिला यादव, जया यादव, गुरुदत्त त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ला, सत्यादित्य राव ,उमेंद्र मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया, रामेश्वर विश्वकर्मा ,ज्योति गुप्ता, प्रेम कुमार ,परवेज याकूब, माया उपाध्याय, शिल्पा तिवारी ,छोटेलाल भारती, संगीता गुप्ता ,अरुण कुमार ,,मांडवी प्रियदर्शनी, ममता रानी गुप्ता, सुशील कुमार , प्रदीप कुमार प्रजापति,मनीष कुमार पांडे, ज्योति सिंह ,शिल्पा यादव, निधि यादव शिखा निगम उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
