Sunday , 30 August 2026

जलजमाव और बांस के खंभों पर बिजली के तार

जलजमाव और बांस के खंभों पर बिजली के तार, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

कोल्हुई बाजार में बदहाल रास्ते से स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, 300 मीटर से अधिक केबल बांस के सहारे

महराजगंज। कोल्हुई बाजार के सरकारी अस्पताल के पश्चिम शिव मंदिर के आगे बदहाल रास्ता और बिजली के खंभों की कमी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

बारिश होते ही रास्ते पर जलजमाव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। वहीं करीब 300 मीटर से अधिक बिजली का केबल बांस के खंभों के सहारे लटकाए जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है।

इस संबंध में शम्से आलम पुत्र स्वर्गीय मतलुब समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही रास्ते पर पानी जमा हो जाता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पानी भरने के कारण बाइक से आवागमन भी जोखिम भरा हो जाता है।

स्थानीय लोग अनुसार, रास्ते पर बिजली के पर्याप्त पोल नहीं लगाए गए हैं। करीब 300 मीटर से अधिक बिजली का केबल बांस के खंभों के सहारे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गंभीर हादसे के बाद जिम्मेदारी तय

लोगों ने जिलाधिकारी से जलनिकासी की व्यवस्था कर रास्ते को दुरुस्त कराने तथा करीब 350 मीटर क्षेत्र में बिजली के पोल लगवाकर केबल को सुरक्षित तरीके से लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी गंभीर हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।

प्रार्थना पत्र पर पीड़ित बतौर महज्जरनामा कमाल, उम्मे हबीबा, शकीला, साहेदा, सबा परवीन, सहाक खान, रुकशाना, विशाल वर्मी, अबरार, नजमा, कृष्णा, डल्लू, कमस्न, रकिक, इमरान अहमद, सुशम, आसमीना, मुनिर अली, विद्रवती, आजमतुन्निशा, असलम, सलीम, नियाज, अरुण वर्मा, हुश्रुआरा बेगम समेत अन्य ग्रामीण शामिल है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …