Sunday , 30 August 2026

गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में संग्रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में संग्रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना संग्रामगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

अभियान के तहत थाना संग्रामगढ़ पुलिस टीम ने विभिन्न अभियोगों में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों का सत्यापन करते हुए अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

 

थाना संग्रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप है और कानून का शिकंजा लगातार कसता नजर आ रहा है।

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …