Wednesday , 14 October 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, कांग्रेस नेता ने रुकवाया काफिला

 

रायबरेली। रविवार, 13 सितंबर को जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर दुर्गागंज बाजार के पास ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लालोपुर निवासी लवकुश व सोनू पुत्र रामनरेश बाइक से जगतपुर की ओर से आ रहे थे। हादसे में लवकुश का पैर टूट गया, जबकि सोनू के चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आईं।

 

इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने अपना काफिला रोककर तत्काल 108 एंबुलेंस बुलवाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों घायलों को एंबुलेंस से जगतपुर सीएचसी भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

 

बताया गया कि दुर्गागंज बाजार के पास ऑटो सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक खड़े ऑटो से जा टकराई। अतुल सिंह ने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …