Tuesday , 13 October 2026

आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली ने बिजली व्यवस्था को दिया झटका

आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली ने बिजली व्यवस्था को दिया झटका

घुघली उपकेंद्र के 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

महराजगंज। विगत दिनों आए चक्रवाती मौसम, तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा है।

घुघली विद्युत उपकेंद्र से संचालित कई गांवों में अलग-अलग क्षमता के 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ट्रांसफार्मरों के खराब होने से संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पौहरिया में 100 केवीए, पुरैना में 100 केवीए, अहिरौली में 100 केवीए तथा बांसपार में 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इसके अलावा कोटवा भंगड़ा टोला में 25 केवीए, चुआनी में 25 केवीए और 63 केवीए, रामनगर टोला में 63 केवीए, मदरहा में 10 केवीए तथा बिशुनपुर घाट में 10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।

बताया जा रहा है कि तेज हवा और बारिश के साथ कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा।

इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया है।

विभागीय स्तर पर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की जानकारी जुटाकर उन्हें बदलने अथवा मरम्मत कराने की प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।

एक साथ कई ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने से घुघली क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर मौसम की मार साफ दिखाई दे रही है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …