Tuesday , 13 October 2026

विश्व दृष्टि दिवस पर महराजगंज में चला नेत्र जागरूकता अभियान

विश्व दृष्टि दिवस पर महराजगंज में चला नेत्र जागरूकता अभियान

300 मरीजों को दी गई आंखों की सुरक्षा की सीख

 

डॉक्टर फैयाज अहमद ने अस्पताल से स्कूलों तक पहुंचाया जागरूकता का संदेश, बच्चों को बताए आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

 

महराजगंज। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर 8 अक्टूबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में नेत्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एसटीओ डॉ. फैयाज अहमद ने अस्पताल पहुंचे करीब 300 मरीजों और उनके तीमारदारों को आंखों की सुरक्षा, दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचाव और नियमित नेत्र परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया।

डॉ. फैयाज अहमद ने लोगों को सलाह दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के आंखों में किसी भी प्रकार की दवा का इस्तेमाल न करें। आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा टेलीविजन, मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर का सीमित उपयोग करें।

उन्होंने पौष्टिक आहार लेने और आंखों की नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया, ताकि समय रहते दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया जा सके।

अस्पताल के बाद स्कूलों में भी पहुंचा जागरूकता अभियान

नेत्र जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए डॉ. फैयाज अहमद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने और नेत्र रोगों से बचाव के उपाय विस्तार से बताए।

बच्चों को समझाया गया कि डिजिटल उपकरणों का संतुलित उपयोग और आंखों की उचित देखभाल स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है।

इस क्रम में एसजीएस सेंटर एकेडमी सहित बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कोहिला, आर्य एक्सीलेंट तथा बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों को भी जागरूक किया गया।

एसजीएस सेंटर एकेडमी के प्रिंसिपल अवधेश कुशवाहा ने इस पहल के लिए डॉ. फैयाज अहमद के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. अमित मोहन शर्मा, संबंधित स्वास्थ्यकर्मी, अधिकारी एवं अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …