Sunday , 29 November 2026

नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान बेसन और घी के नमूने जांच के लिए भेजे

 

रूचि एग्रो प्रोडक्ट की बेसन निर्माण इकाई और अशोक इंटरप्राइजेज का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संग्रहित किए नमूने

 

महराजगंज। आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देश पर प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान टीम ने चिउरहा, महराजगंज स्थित रूचि एग्रो प्रोडक्ट की बेसन निर्माण इकाई का निरीक्षण कर बेसन का नमूना संग्रहित किया।

इसके अलावा फरेंदा रोड स्थित अशोक इंटरप्राइजेज का निरीक्षण कर ज्ञान ब्रांड घी का नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन की भी जांच की गई।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह और हिमांशु जयंत शामिल रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही …