Tuesday , 13 October 2026

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल, 3बी आर डी रेफर 

 

शिकारपुर में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

 

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र की शिकारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एनएच-730 पर राइस मिल के सामने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज भिजवाया।

घायलों में 3 की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

एक बाइक पर तीन, दूसरी पर दो लोग थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल एक बाइक का नंबर यूपी-56 AW 0558 बताया गया है, जिस पर तीन लोग सवार थे। वहीं दूसरी हीरो बाइक का नंबर यूपी-56 U 8241 बताया गया हैl

जिस पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

कृष्णा यादव को सिर, गर्दन और जबड़े में गंभीर चोटें

घायलों में कृष्णा यादव (22 वर्ष) को सिर, गर्दन और जबड़े में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस संख्या यूपी-32 FG 2598 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के टेक्नीशियन नागेंद्र और पायलट जनार्दन ने मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट करने में मदद की।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रस्तोगी के निर्देशानुसार प्राथमिक उपचार देते हुए रेफर किए गए मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया गया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सहयोग की घायलों के तीमारदारों ने सराहना की।

दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में

हादसे के बाद शिकारपुर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मिशन शक्ति 6.0: बहू-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश

मिशन शक्ति 6.0: बहू-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश लेकर गांव पहुंची महराजगंज पुलिस …