Friday , 27 November 2026

पत्रकार रवि शंकर सिंह बने ACFW के जिला चेयरमैन

पत्रकार रवि शंकर सिंह बने ACFW के जिला चेयरमैन, राजेंद्र बहादुर को मिली ब्लॉक की जिम्मेदारी

 

रायबरेली, 21 अक्टूबर। डिडौली गांव में बुधवार को ACFW के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश कुमार वर्मा ने पत्रकार रवि शंकर सिंह को रायबरेली जिला चेयरमैन नियुक्त किया। डिडौली स्थित कल्लू ढाबा पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रवि शंकर सिंह को अपने हाथों से आईडी कार्ड पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, राजेंद्र बहादुर को महाराजगंज ब्लॉक चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपते हुए सम्मानित किया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश कुमार वर्मा ने कहा कि रवि शंकर सिंह की सक्रियता, सटीक रिपोर्टिंग और करीब 20 वर्षों से समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संस्था देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य कर रही है।

 

रवि शंकर सिंह ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से निभाते हुए अन्याय तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

 

नियुक्ति की खबर से डिडौली गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गुलाब सिंह, रामधनी सिंह, समर बहादुर सिंह, शेर बहादुर सिंह, अवध कुमार सिंह और राजकुमार सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी। कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने भी रवि शंकर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस और ईमानदारी की सराहना की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …