धीरू भैया के सम्मान में जुटे समर्थक, नई जिम्मेदारी पर दी शुभकामनाएं
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू बाबू को शामिल किए जाने पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। उनके मनोनयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर जूझारु कार्यकर्ता धर्मनाथ खरवार ने धीरू बाबू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि धीरू बाबू संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।
भाई राजन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में मिली यह जिम्मेदारी संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का अवसर है। इस मनोनयन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
इस मौके पर राजन विश्वकर्मा, धर्मनाथ खरवार सहित भारी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने धीरू बाबू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश कार्यसमिति में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद धीरू बाबू को मिल रही बधाइयों के बीच समर्थकों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
PM News 18 Hindi News Website
