बड़ी खबर | चक्रवात और मूसलाधार बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला!
चक्रवात और अत्यधिक वर्षा के खतरे को देखते हुए DM ने घोषित किया विद्यालयों में अवकाश!
प्रतापगढ़। चक्रवात के प्रभाव एवं अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए जनपद में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी महोदय ने बड़ा निर्णय लिया है।
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन का यह कदम खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिभावकों से अपील है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।
Also Read This: उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास
Also Read This: योगी की नगरी से दिल्ली तक खाकी का ‘ऑपरेशन मासूम’!
अभिषेक सिंह प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी।
Also Read This: रामकथा को लेकर यूपी की सियासत में उबाल
PM News 18
विज्ञापन, खबर एवं तहसील – ब्लाक स्तर पर पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करें
7783966384
PM News 18 Hindi News Website
