पोल टूटने से 12 घरों में अंधेरा, बिजली आपूर्ति ठप
डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, पुलिस से की गई शिकायत
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ गांव में मंगलवार रात एक डंपर की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया।
हादसे के बाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार को भी 12 घरों की बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Also Read This: खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
सूचना पर आईटीआई पावर हाउस के जेई अमन कुमार ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया। उनके प्रयास से कुछ घरों की बिजली चालू करा दी गई, लेकिन एक दर्जन घरों में अंधेरा छाया रहा। बिजली बाधित होने से प्रभावित परिवारों को दैनिक कार्यों में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
इस मामले में मिल एरिया थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। सीओ आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र सिंह सिटी रिपोर्टर रायबरेली यूपी की रिपोर्ट
PM News 18 Hindi News Website
