Friday , 27 November 2026

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

 

पांच घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; जान बचाने में जुटी पुलिस

 

महराजगंज। जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

युवती की जिद थी कि जब तक उसकी शादी प्रेमी से नहीं कराई जाएगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, बरवाभोज गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर उसने रविवार को अचानक मोबाइल टावर पर चढ़कर सबको सकते में डाल दिया।

टावर के ऊपर से युवती लगातार अपनी मांग पर अड़ी रही और शादी का आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने से इनकार करती रही।

युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

करीब पांच घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की रही। पुलिस टीम परिजनों की मदद से लगातार युवती से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाने में जुटी रही।

पुलिस के अनुसार, युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नीचे उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …