Friday , 27 November 2026

22 मुकदमों में बरामद 118 लीटर कच्ची शराब का हिसाब साफ

22 मुकदमों में बरामद 118 लीटर कच्ची शराब का हिसाब साफ , न्यायालय के आदेश पर कराया गया विनष्टीकरण

 

बृजमनगंज थाने में लंबे समय से मालखाने में रखी थी अवैध शराब, अधिकारियों की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर किया गया नष्ट

 

महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने वर्षों से मालखाने में जमा मुकदमों से संबंधित शराब के निस्तारण की प्रक्रिया भी पूरी की।

बृजमनगंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 22 अभियोगों में बरामद कुल 118 लीटर अवैध कच्ची शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आबकारी अधिनियम से संबंधित 22 मामलों में बरामद शराब काफी समय से थाने के मालखाने में लंबित थी।

इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट, फरेंदा ने 17 अक्टूबर 2026 को विनष्टीकरण का आदेश जारी किया था।

आदेश के अनुपालन में सोमवार, 2 नवंबर को क्षेत्राधिकारी फरेंदा, आबकारी निरीक्षक फरेंदा, सहायक अभियोजन अधिकारी और न्यायालय लिपिक की मौजूदगी में विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस दौरान थाना गेट के पास चिह्नित स्थान पर गड्ढा खुदवाया गया और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराते हुए 118 लीटर अवैध कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड मोहर्रिर अमरनाथ यादव सहित मालखाना मोहर्रिर मौजूद रहे।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में कुल 22 अभियोगों से संबंधित 118 लीटर अवैध कच्ची शराब का निस्तारण किया गया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …