Friday , 27 November 2026

महराजगंज में 5 नवंबर को लगेगा रोजगार का महाकुंभ, 18 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

महराजगंज में 5 नवंबर को लगेगा रोजगार का महाकुंभ, 18 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

 

जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेगा जिलास्तरीय वृहद रोजगार मेला, 2001 अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का मिलेगा अवसर

 

महराजगंज। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। महराजगंज स्थित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के मैदान में आगामी 5 नवंबर को जिलास्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में देश की 18 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनके माध्यम से कुल 2001 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों की योग्यता और निर्धारित मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस आयोजन से जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला उम्मीदों की नई किरण साबित हो सकता है।

 

कृष्णमोहन गुप्ता की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …