Friday , 27 November 2026

सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग आठ घंटे बंद, राहगीरों को हुई परेशानी

सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग आठ घंटे बंद, राहगीरों को हुई परेशानी

 

डायवर्जन मार्ग पर पुलिसकर्मी नदारद, दुकानदारों से रास्ता पूछते रहे वाहन चालक

 

ऊंचाहार। डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग स्थित सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 1-ए पर मंगलवार को पटरी बदलने और मरम्मत का कार्य कराया गया।

इसके चलते क्रॉसिंग सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आठ घंटे बंद रही। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह ठप रहा, जबकि ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। वाहनों को जमुनापुर-चड़रई मार्ग से डायवर्ट किया गया।

 

क्रॉसिंग बंद होने के बाद रेलकर्मियों ने पुरानी पटरी उखाड़कर नई पटरी लगाने का काम शुरू किया। जेसीबी समेत अन्य मशीनों की मदद से दिनभर मरम्मत कार्य चलता रहा।

शाम छह बजे काम पूरा होने के बाद क्रॉसिंग खोल दी गई और आवागमन सामान्य हो गया। इस दौरान साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

हैरानी की बात यह रही कि रूट डायवर्जन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई थी। इसके चलते जमुनापुर चौराहे और सवैया तिराहे पर वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते की जानकारी के लिए दुकानदारों का सहारा लेना पड़ा।

वहीं, कुछ साइकिल और बाइक सवार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए। उन्हें रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से भी कोई प्रयास नहीं किया गया।

 

वरिष्ठ खंड अभियंता इजहार कलीम ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम छह बजे क्रॉसिंग खोल दी गई।

 

रविशंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही …