Friday , 27 November 2026

खाकी ने बांटी दीपावली की खुशियां! बंजारा बस्ती के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

खाकी ने बांटी दीपावली की खुशियां! बंजारा बस्ती के बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान, चौकी प्रभारी रूपेश पाल ने पेश की इंसानियत की मिसाल

 

महराजगंज। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए भिटौली थाना क्षेत्र की सिसवा मुंशी पुलिस चौकी के प्रभारी रूपेश पाल ने मानवीय संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की।

दीपावली के अवसर पर चौकी प्रभारी रूपेश पाल पुलिसकर्मियों के साथ सिसवा मुंशी चौराहे के पास स्थित बंजारा बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों और परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिस टीम ने बच्चों को दीपक, मोमबत्तियां, मिठाइयां और उपहार भेंट किए। अचानक पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बस्ती के बच्चों के चेहरे खिल उठे और परिवारों में खुशी का माहौल बन गया।

इस मौके पर चौकी प्रभारी रूपेश पाल ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों के साथ खुशियां बांटने से आत्मिक सुख और संतुष्टि मिलती है। पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों की खुशियां गरीब, जरूरतमंद और असहाय परिवारों के साथ भी बांटें, ताकि हर घर में खुशियों का दीप जल सके।

खाकी के इस मानवीय चेहरे ने बस्ती के लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान सिसवा मुंशी चौकी के हेड कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …