Friday , 27 November 2026

रतापुर चौराहे पर जाम का झाम, राहगीर परेशान, एंबुलेंस भी फंसने को मजबूर

रतापुर चौराहे पर जाम का झाम, राहगीर परेशान, एंबुलेंस भी फंसने को मजबूर

 

रायबरेली। शहर के रतापुर चौराहे पर लगने वाला भीषण जाम आम जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। खासकर शाम होते ही चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम खुलवाने में ट्रैफिक विभाग के सिपाहियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। घंटों तक यातायात बाधित रहने से राहगीरों, साइकिल और बाइक सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

स्थानीय व्यापारी कमलेश सोनकर, राजेश सिंह, कमल कुमार पंडित, राहुल सिंह, अजीज अहमद और सुनीता सोनकर ने बताया कि रतापुर चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है। व्यापारियों के मुताबिक यह समस्या पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

 

वहीं, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही से इस समस्या को लेकर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया।

 

इधर, डिडौली गांव के बलबीर सिंह और लाल बाबू सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनका कहना है कि ओवरब्रिज बनने के बाद ही चौराहे पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान कर आम जनता को राहत दिलाता है।

 

रवि शंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली पुलिस मुखबिर संवाददाता

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही …