Friday , 28 August 2026

Science Agriculture वैज्ञानिक खेती करके मालामाल हो सकते हैं किसान

 

Science Agriculture वैज्ञानिक खेती करके मालामाल हो सकते हैं किसान

Agriculture महराजगंज । इफको की ओर से मंगलवार को सदर ब्लाक के गौनरिया बाबू गांव में किसान दिवस व जैव उर्वरक अभियान का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि सदर एसडीएम रमेश कुमार ने किसानों को कृषि किट वितरित किया।

विशेषज्ञों ने आधुनिक और वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया। कहा कि  Science Agriculture वैज्ञानिक खेती करके किसान लागत कम करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

इस दौरान एसडीएम ने कहा कि किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती करना चाहिए।

विविधीकरण को अपनाकर अधिक उत्पादन ले सकते हैं। किसानों को पशुपालन, बकरी पालन के साथ सब्जी की खेती जरूर करना चाहिए। इससे किसानों की आय होती रहेगी।

इसके साथ उन्नत किस्म के बीज, नई तकनीकी, जैव उर्वरक उपयोग करना चाहिए।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश मौर्य ने रबी मौसम में उपयोग होने वाले दानेदार उर्वरक डीएपी और यूरिया के उपयोग को कम करके उसकी जगह नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग की सलाह दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के  Science Agriculture वैज्ञानिक डॉ. त्रिवेणी तिवारी ने मृदा जांच, उर्वरक के संतुलित उपयोग की जानकारी दी।

रोग और कीट से बचाव की दी गई जानकारी

बताया कि पोटाश और बोरोन का उपयोग करना चाहिए। इफको एमसी के लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने फसलों में लगाने वाले रोग और कीट से बचाव की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के इंचार्ज डॉ. डीपी सिंह ने बीज शोधन व वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गौनारिय बाबू रामेंद्र पटेल ने किया।

उन्होंने बताया कि किसान सब्जी की खेती करके मोटी कमाई कर सकता है जिस पर समय-समय से विभाग द्वारा जानकारी दी जाती है

कैंप लगाकर किसानों को यह बताया जाता है कि किस मौसम में कौन सी सब्जी की खेती किया जाता है

Science Agriculture किसान चाहे तो समय से कद्दू की खेती बोडा ,मूली, लौकी, नेनुआ ,आलू ,खीरा, बैगन सहित तमाम प्रकार की सब्जियां आकार अपना अच्छा खासा कमाई कर सकता है

इस पर लोगों को ध्यान देना चाहिए और ऐसे कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए सलाह पर कार्य करना चाहिए हुआ भी वही कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों का तहे दिल से स्वागत किया।

इस दौरान किसानों को किट वितरित किया गया। इस दौरान सतेंद्र पटेल, धीरज कुशवाहा, संजय पटेल,ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …