Wednesday , 14 October 2026

Tarkulha Deviबाबू बंधू सिंह से जुड़ी है तरकुलहा देवी की कहानी

बाबू बंधू सिंह से जुड़ी है तरकुलहा देवी की कहानी

माता ने दिखाई थी अद्भुत चमत्कार

नंदलाल गुप्ता की रिपोर्ट

Pmnews महराजगंज। नवरात्रि के पवित्र पक्ष के आठवें दिन तरकुलही देवी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

तरकुलहा देवी मंदिर का रहस्य बाबू बंधू सिंह से जुड़ा हुआ है । जानकारी के मुताबिक पहले वह घनघोर जंगल रहा करता था ,अंग्रेजी हुकूमत और उनके अत्याचार से आहत होकर बाबू बंधू सिंह ने अंग्रेज सिपाहियों की बलि चढ़ाई थी जिस पर परेशान होकर अंग्रेज अफसर बंधू सिंह को गिरफ्तार कराकर फांसी के फंदे पर लटका दिया।

ऐसा बताया जाता है कि सातवीं बार जब बंधू सिंह को फांसी के फंदे पर लटकाया गया उस समय बंधू सिंह ने अपने पूज्यमान भगवती दुर्गा से आराधना की , कि हे मां अब मुझे हमेशा के लिए अपने चरण में स्थान दे दीजिए और बंधू सिंह का फांसी सफल हो गया।

जानकारी के मुताबिक जब बंधू सिंह की फांसी सफल हो गई इस समय दुर्गा के पिंडी पर सात तरकुल अपने आप टूट कर नीचे गिरा और खून का फवारा निकलने लगा तभी से तरकुलहा देवी स्थान पर बलि प्रथा की जाती है जो आज नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त पहुंचकर अपनी मन्नत मांगते हैं,

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल, 3बी आर …